वर्जीनिया : बेहद भयावह रही बीती रात, समंदर किनारे बीच पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत

By: Ankur Sat, 27 Mar 2021 7:15:34

वर्जीनिया : बेहद भयावह रही बीती रात, समंदर किनारे बीच पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत

बीती रात शुक्रवार को वर्जीनिया में तब माहौल बिगड़ गया जब समुद्र के किनारे बीच पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसमें दो की मौत और गई जबकि आठ लोग घायल हैं। यहां दो बार ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। वर्जीनिया बीच पुलिस के प्रमुख पॉल न्यूडिग ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि बीच के आस-पास के इलाके में कम से कम तीन अपराधिक घटनाएं हुईं और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये घटनाएं आपस में एक-दूसरे से संबंधित हैं। इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है और कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रात 11:24 बजे पहली गोली चलने की घटना सामने आई। पेसेफिक एवेन्यू के पास यह घटना हुई, इस इलाके में कई रेस्त्रां और बार हैं।

पुलिस ने बताया कि सामने आने वाली पहली घटना में, अटलांटिक एवेन्यू में आठ लोगों को गोली लगने की खबर है। जैसे ही इस घटना के बारे में सूचना मिली, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन इसके तुरंत बाद पश्चिमी इलाके से गोलीबारी की आवाजें सुनने में आईं और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गोली मारने वाले को मार गिराया गया। इसके बाद पास के इलाके में एक और गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक और शख्स की मौत हो गई। हालांकि पुलिस का ऐसा मानना है कि ये वाला मामला इससे पहले हुए मामलों से संबंधित नहीं है। इस हिंसा के माहौल में एक पुलिस अधिकारी भी कार से टकरा गया लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

ये भी पढ़े :

# म्यांमार में पार हुई क्रूरता की हद, सेना ने 50 प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com